फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train

आज शटल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगी मेनका गांधी

Wed, 17 Nov 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
train
सुल्तानपुर। लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद बुधवार को वाराणसी से लखनऊ के बीच शटल एक्सप्रेेस का संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेन बुधवार की सुबह सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वरुणा एक्सप्रेस बंद होने के बाद सुल्तानपुर से लखनऊ व वाराणसी के बीच रोज चलने वाली यह पहली ट्रेन होगी। सांसद मेनका गांधी व लखनऊ के एडीआरएम एडमिन सुल्तानपुर स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ सुपर फॉस्ट शटल अप एक्सप्रेस के आगमन को लेकर स्थानीय रेल प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वाराणसी-लखनऊ शटल एक्सप्रेस बुधवार को सुबह छह बजे वाराणसी स्टेशन से छूटेगी। ट्रेन जौनपुर स्टेशन पर सुबह 6:58, सुल्तानपुर स्टेशन पर सुबह 7:56 बजे पहुंचेगी। सुल्तानपुर से निहालगढ़ स्टेशन पर 8:38 बजे होते हुए 10:10 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि बुधवार को सुल्तानपुर स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए सांसद मेनका गांधी व एडीआरएम बृजेश यादव मौजूद रहेंगे। एडीआरएम यात्रियों से शटल एक्सप्रेस के संचालन को लेकर फीड बैक भी लेंगे। इसके अलावा वे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed