फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train schedule

देहरादून से हावड़ा के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

Wed, 19 Oct 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
train schedule
सुल्तानपुर। दीपावली व डाला छठ पर्व को देखते हुए रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन देहरादून से हावड़ा के बीच चलेगी। देहरादून-हावड़ा डाउन त्योहार स्पेशल ट्रेन 19/20 अक्तूबर व 26/27 अक्तूबर को देहरादून से मध्य रात 12.30 बजे प्रस्थान करेगी। सुल्तानपुर स्टेशन पर उसी दिन (20 व 27 अक्तूबर) अपराह्न 2.20 बजे ट्रेन का आगमन व 2.30 बजे प्रस्थान होगा। अगले दिन सुबह 09.15 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में हावड़ा-देहरादून अप त्योहार स्पेशल ट्रेन 21 व 28 अक्तूबर को हावड़ा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का सुल्तानपुर स्टेशन पर दूसरे दिन भोर 6.30 बजे आगमन व 06.35 बजे प्रस्थान होगा। उसी दिन दिन रात्रि 08.00 बजे यह ट्रेन देहरादून पहुंचेगी। वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली ट्रेन का स्टॉपेज रास्ते में हरिद्वार जंक्शन, लक्सर जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर जंक्शन, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय , दिलदारनगर, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, जमुई, झाझा, जसीडीह, माधोपुर और आसनसोल जंक्शन स्टेशनों पर होगा। ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर स्टेशन पर होने से जिलेवासियों को सफर की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed