{"_id":"632f4668e7e07b7f7d50994a","slug":"train-schedule-sultanpur-news-lko649924447","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार से जयनगर के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार से जयनगर के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दीपावली व डाला छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार से जयनगर के बीच फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 18 अक्तूबर से किया जाएगा। दोनों ही दिशाओं में ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर स्टेशन पर होने से जिला वासियों को सफर की सुविधा मिलेगी।
यह ट्रेन 11 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आरंभिक स्टेशन आनंद विहार से सुबह 10:30 बजे रवाना की जाएगी। उसी दिन शाम को 07:35 बजे यह ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंचेगी। सुल्तानपुर स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने का समय रात 09:50 बजे तय किया गया है। ट्रेन रात 12:45 बजे वाराणसी और दूसरे दिन दोपहर 01:35 बजे जयनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं जयनगर-आनंद विहार अप फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 19 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आरंभिक स्टेशन जयनगर से दोपहर में 03:30 बजे रवाना की जाएगी।
अगले दिन सुबह 05:03 बजे ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। लखनऊ में सुबह 09:30 बजे स्टॉपेज होगा। उसी दिन शाम सात बजे यह ट्रेन आनंद विहार स्टेशन पर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का स्टॉपेज सुल्तानपुर स्टेशन पर होने से जिला के लोगों को भी सफर करने की सुविधा मिलेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन के स्टॉपेज का शेड्यूल संबंधित रेलवे स्टेशनों को भेज दिया गया है।