{"_id":"659ee4fd5f328daa960b6b24","slug":"trailer-crushes-old-man-riding-bicycle-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-8101-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेलर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेलर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा
Thu, 11 Jan 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर अठैसी चौराहे के पास बुधवार दोपहर साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रेलर ने रौंद दिया। एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोतिगरपुर थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के डीहढ़ग्गूपुर निवासी हैवत (60) बुधवार को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल गांव भाई की बेटी के यहां गए थे। दोपहर के समय वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर अठैसी मोड़ के पास जिला मुख्यालय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में है। वहीं मोतिगरपुर थानाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना क्षेत्र की जांच के बाद संबंधित थाने में केस दर्ज किया जाएगा।