फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Traffic disrupted Two Lakh people

दो लाख लोगों का आवागमन ठप

Thu, 26 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
 Traffic disrupted Two Lakh people
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कुड़वार नाका फ्लाईओवर निर्माण के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाना लोगों को भारी पड़ गया। क्रॉसिंग के पास पिलर निर्माण के लिए खोद गए गड्ढे से आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। बुधवार को कार्य के दौरान जलनिगम की पानी की पाइप फटने से गड्ढे में पानी भर गया। पानी ऊपर फैलते ही संकरा रास्ता कीचड़ से सन गया।

विज्ञापन


मार्ग पर पानी के साथ कीचड़ फैलने से बुधवार को दो लाख आबादी दिनभर आवागमन के संकट से जूझती रही। बाइक सवार व छोटे चार पहिया वाहन घंटे भर में जाम से बाहर निकलते रहे। वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से निर्माण के दौरान आगे भी यह समस्या बनी रहने की आशंका है।
विज्ञापन


कुड़वार नाका क्रॉसिंग 33 बी पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए मुख्य मार्ग से आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।  क्रॉसिंग पर आवागमन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई। इसकी वजह से क्रॉसिंग के बगल स्थित एक मार्ग से बल्दीराय, हलियापुर, कुड़वार समेत शहरी क्षेत्र के लोग आ-जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को क्रॉसिंग के पास पिलर बनाने के लिए निर्माण एजेंसी ने गड्ढा खोद दिया। गड्ढा खोदते समय नीचे से गुजरी जलनिगम की पाइपलाइन फट गई। रात में पानी से पूरा गड्ढा भर गया। धीरे-धीरे पानी व कीचड़ संकरे मार्ग पर फैल गया। बुधवार सुबह जैसे ही ट्रैफिक का दबाव बढ़ा संकरा मार्ग जाम हो गया।

पानी व कीचड़ से सने रास्ते पर बाइक व साइकिल सवार दिन भर फिसलकर गिरते रहे। जाम का सिलसिला सुबह से शाम तक चला। दिनभर करीब दो लाख आबादी जाम से जूझती रही। बाइक व छोटे चार पहिया वाहन आधे से लेकर एक घंटे में तक जाम में फंसते रहे।


सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक यशवंत सिंह सयाना ने कहा कि क्रॉसिंग का विकल्प देने की जिम्मेदारी रेलवे की है। अचानक हुई बारिश से यह समस्या हुई है। उधर, रेलवे के सहायक मंडल अभियंता आरके सैनी ने बताया कि सेतु निगम की ओर से क्रॉसिंग के पास पिलर बनाने की कोई सूचना विभाग को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed