फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Took oath of Sanitation

स्वच्छता का संकल्प दिलाया

Mon, 04 Apr 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Took oath of Sanitation
गोमती आरती - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में ईसाई मिशनरियां काफी सक्रिय हैं। इसे रोकना बहुत ही जरूरी है। ये बातें श्रीराम जन्म भूमि न्यास के महंत कमल नयन महाराज ने कहीं। वे रविवार को आदि गंगा गोमती स्वच्छता संकल्प यज्ञ व पावन कथा में प्रवचन कर रहे थे। इस मौके पर लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। 

विज्ञापन



 गोमती मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में सीताकुंड धाम पर चल रहे पांच दिवसीय आदि गंगा गोमती स्वच्छता संकल्प यज्ञ व पावन कथा का रविवार को समापन हो गया। श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिराम छावनी के महंत स्वामी नृत्य गोपालदास के शिष्य महंत कमल नयन महाराज ने पावन कथा में हिंदुत्व को बढ़ाने की बात कही। कथा के बाद गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने महंत को स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम कथा की समाप्ति के बाद 51 सौ दीपों से रंगोली बनाकर दीप यज्ञ किया गया।  महाआरती के मुख्य यजमान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस मौके पर डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, अपराध निरोध समिति के सचिव अमर बहादुर सिंह, डॉ. सुभाषचंद्र, रमेश सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, रतन कुमार कसौंधन, दिनकर प्रताप सिंह, विजय तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed