फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   toll plaza

टोल प्लाजा पर 10 लेन का सिस्टम दूसरे दिन भी ठप

Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
toll plaza
सुल्तानपुर। बिजली गिरने से शुक्रवार को बंद हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर 10 लेन का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम दूसरे दिन भी चालू नहीं हो सका है। करीब 24 घंटे की मेहनत के बाद संस्था के इंजीनियर सिर्फ चार लेन का सिस्टम चालू कर सके हैं। इसकी वजह से 10 लेन पर टोल टैक्स वसूूली का काम बंद कर दिया गया हैैैै।
विज्ञापन

बल्दीराय के हलियापुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लगे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के पोल पर शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे बिजली गिर गई थी। इसके चलते टोल प्लाजा के सभी 14 लेन का इलेक्ट्रॉनिक टैक्स वसूली सिस्टम बंद हो गया था। इसकी सूचना मरम्मत कार्य कराने वाली फर्म टेक्सी डेल इंडिया को दी थी। शुक्रवार शाम फर्म के इंजीनियर ने प्लाजा पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। साढ़ेे छह घंटे की मरम्मत के बाद शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे दो लेन का इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली सिस्टम चालू हो सका था।
विज्ञापन

इस बीच साढ़े छह घंटे तक प्लाजा के कर्मियों की ओर से एक लेन अप व एक लेन डाउन पर मैनुअली टोल वसूली का कार्य किया जा रहा था। शनिवार को दोपहर तक इंजीनियर चार लेन का ही सिस्टम ठीक कर सके थे। इसके बाद 14 में से चार लेन के इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली उपकरण ने कार्य करना शुरू कर दिया है। टोल के 10 लेन का इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली उपकरण नहीं शुरू हो सका है। टेक्सी डेल इंडिया के प्रोजेक्ट इंजीनियर शशी राय ने बताया कि लखनऊ से उपकरण आते ही अन्य सभी लेन में वसूली कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed