{"_id":"632df805eeba9c220938d097","slug":"toll-plaza-sultanpur-news-lko649773959","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : हलियापुर टोल प्लाजा पर गिरी बिजली, सिस्टम ठप, शुरू करनी पड़ी 'पर्ची व्यवस्था'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : हलियापुर टोल प्लाजा पर गिरी बिजली, सिस्टम ठप, शुरू करनी पड़ी 'पर्ची व्यवस्था'
Sat, 24 Sep 2022 04:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:18 PM IST
सार
बिजली गिरने से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोलप्लाजा के उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। यूपीडा कर्मियों को पर्ची काटकर वाहनों को आगे बढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित हलियापुर टोल प्लाजा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हलियापुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर बाद बारिश के दौरान बिजली गिर पड़ी। इससे प्लाजा के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। यातायात बाधित होने से बचने के लिए वाहनों को यूपीडा कर्मी पर्ची देकर आगे भेजते रहे। रात साढ़े आठ बजे लखनऊ से आए दो इंजीनियर टोला प्लाजा के 14 में से चार बूथों को चालू कर सके। सिस्टम मैनेजर के अनुसार बिजली गिरने से 10 लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन
हलियापुर टोल प्लाजा पर शुकवार को दोपहर बाद सवा दो बजे के करीब बिजली गिर पड़ी। बिजली गिरने से कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। यूपीडा के कर्मियों ने इसकी सूचना मुख्यालय भेजने के साथ यातायात चालू रखने के लिए पर्ची की व्यवस्था शुरू की। वाहन चालकों को पर्ची देकर आगे के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Raibareli AIIMS: रायबरेली एम्स में भी पीएम-सीएम फंड से मिलने लगा इलाज, 16 लाख लाभार्थियों को होगा फायदा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा: कार्यवाही के दौरान वीडियो गेम खेलने और तंबाकू खाने में बिजी रहे भाजपा विधायक, वीडियो वायरल
सूचना पाकर गड़बड़ी ठीक करने के लिए लखनऊ से दो इंजीनियर हलियापुर टोल प्लाजा पर भेजे गए। रात साढ़े आठ बजे तक टोल प्लाजा पर कुल 14 बूथों में से चार बूथों को वैकल्पिक तौर पर ठीक करके चालू किया गया है। टोल प्लाजा के सिस्टम मैनेजर धनंजय सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से करीब 10 लाख रुपये की क्षति हुई है।