फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Toddler falls into well while playing, dies

Sultanpur News: खेलते समय कुएं में गिरा मासूम, मौत

Thu, 24 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Toddler falls into well while playing, dies
जयसिंहपुर के सारंगपुर में घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
जयसिंहपुर/ कूरेभार। सारंगपुर में मंगलवार दोपहर बाद खेलते समय कुएं में गिरने से गोल्डी के पुत्र अंकुश (05) की मौत हो गई। वह ननिहाल में अपनी मां के साथ रहता था। उसकी मौत से परिवार के लोग गमजदा हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अंकुश मंगलवार दोपहर बाद कुछ बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक निकट स्थित कुएं के पास पहुंच गया। वहां पर खेलते समय पांव फिसलने से वह कुएं में गिर गया। इस दौरान कुछ ग्रामीण कुएं में उतरे और अंकुश को बाहर निकाले। परिजन व ग्रामीण बेहोशी हालत में उसे लेकर कूरेभार सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां गोल्डी, बड़ी बहन महक (10) व छोटे भाई अनमोल (03) गमजदा हैं।
विज्ञापन

जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्र ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। सारंगपुर गांव में ही बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed