फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tiranga Yatra creates a buzz, ignites a spirit of patriotism among the people

Sultanpur News: तिरंगा यात्रा की धूम, लोगों में जगाई देशभक्ति की भावना

Thu, 13 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra creates a buzz, ignites a spirit of patriotism among the people
जनप्रतिनि​धियों के साथ तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत-सोशल मीड
सुल्तानपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को शहर में तिरंगा यात्रा की धूम रही। भाजपा, होमगार्ड विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य की ओर से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की रंगोल, निबंध, चित्र सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तिरंगा यात्रा के जरिये लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमलोगाें ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

भाजपा व प्रशासन के आयोजन में शहर के तिकोनिया पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों यात्राओं का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा सुपर मार्केट स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। ढोल-नगाड़ाें के बीच यात्रा आयोजित हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक शामिल रहे।

इसमें केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तिकोनिया पार्क में जिला प्रशासन की ओर से सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। भाजपा की रैली में रामचंद्र मिश्रा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, बबिता तिवारी, विजय सिंह रघुवंशी, चंदन नारायण सिंह, गांधी सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed