{"_id":"5e90904a8ebc3e7678140052","slug":"tightening-screws-on-street-walkers-sultanpur-news-lko5171936135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के 17वें दिन सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के 17वें दिन सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के 17 वें दिन शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों के बंद रहने से बंदी का पूरा असर रहा। सड़क पर बिना वजह घूमने वालों पर पुलिस व प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। डीएम व एसपी ने लॉकडाउन का जायजा लिया।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन के 17वें दिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें बंद रहीं। लॉकडाउन में मेडिकल स्टोर व जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहीं।
दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। लॉकडाउन का डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर बिना वजह घूमते मिलने लोगों के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
चौराहों व तिराहों पर पूछताछ के बाद कई लोगों पर कार्रवाई की गई। इसे लेकर घूमने वालों में दहशत रही। दोनों अधिकारियों ने कई लोगों को मास्क भी वितरित किया। घरों से जरूरी कार्य के लिए निकलने पर मास्क के प्रयोग की सलाह दी। डीएम ने कहा कि सब्जी, फल व दूध की आपूर्ति घर-घर करवाई जा रही है।
अमूमन अति व्यस्त रहने वाले सुल्तानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा पर सन्नाटा पसरा है। फोरलेन के टोल प्लाजा के सभी लेन एकदम खाली चल रहे हैं। बड़े, छोटे वाहनों के नहीं चलने से प्लाजा एक दम सूना है।
लॉकडाउन की वजह से प्लाजा पर इन दिनों कर्मियों की संख्या भी कम हो गई है। अधिकांश लेन के बैरियर गिरा दिए गए हैं। कर्मियों के मुताबिक जरूरी सेवाओं के लिए सिर्फ दो लेन चालू रखा गया है। इस पर भी केवल पास वाले वाहनों को ही पास दिया जा रहा है।