फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ti suspend

रिश्वत खोरी का ऑडियो वायरल होने पर नपे रोडवेज के टीआई

Thu, 08 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
ti suspend
सुल्तानपुर। रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल होने पर एआरएम ने रोडवेज के टीआई को अयोध्या के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। मामले में दोषी पाए गए दो परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। आरएम अयोध्या श्वेता सिंह ने टीआई जेपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से रोडवेज में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले से अयोध्या के लिए संचालित एक अनुबंधित बस पिछले 28 सितंबर को केएनआईपीएसएस होते हुए जा रही थी। रोडवेज के टीआई (सहायक यातायात निरीक्षक) जेपी सिंह ने द्वारिकागंज के पास इस बस का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में बस के संविदा परिचालक राजकरन यादव ने 22 टिकट बनाया था, जबकि 18 यात्रियों का टिकट नहीं बना था।
विज्ञापन

इस पर टीआई जेपी सिंह ने परिचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। आरोप है कि एक अन्य संविदा परिचालक पवन शुक्ल, संविदा परिचालक सुधाकर मिश्र व संविदा परिचालक समीर पांडेय की परिचालक राज करन यादव के बीच वार्ता हुई थी। इसमें परिचालक राजकरन यादव से एक बोतल शराब व दो हजार रुपये टीआई जेपी सिंह की ओर से लेने का ऑडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अरविंद यादव ने बताया कि मामला वायरल होने के बाद जांच कराई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर परिचालक राजकरन यादव व पवन शुक्ल की संविदा समाप्त कर दी गई है। इसके साथ टीआई जेपी सिंह को अयोध्या के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरएम अयोध्या श्वेता सिंह ने टीआई जेपी सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed