फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three robbers aressted in Swat team encounter

स्वॉट टीम की मुठभेड़ में हत्थे चढ़े तीन लुटेरे

Sun, 07 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three robbers aressted in Swat team encounter
सुल्तानपुर। जिले में ताबड़तोड़ लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने वाले बदमाशों से स्वॉट टीम की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

स्वॉट टीम ने बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। टीम ने बदमाशों की निशानदेही पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से लूटा गया इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के साथ ही टॉवर से चुराई गई बैटरी बरामद किया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गई एक जीप के साथ ही असलहा और कारतूस भी जब्त किया है। फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। एएसपी ग्रामीण ने रविवार को आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण शिवराज ने बताया कि जिले में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा के पास बीते 25 मई 2019 को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक चालक तनवीर आलम को बंधक बनाकर एक्सयूवी पर सवार बदमाशों ने बजाज कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जून की रात में बदमाशों ने मुर्गी लदी पिकअप के चालक को बंधक बनाकर मुर्गियां लूट ली थीं। अभी पुलिस लूट की दो वारदातों को सुलझाने में उलझी थी कि एक बार फिर 28 जून को डीह में स्थित मोबाइल टॉवर से 24 बैटरी बदमाश उठा ले गए थे।
एक के बाद एक हो रही लूट की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसपी हिमांशु कुमार ने इसकी जिम्मेदारी स्वॉट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव और एसओ धम्मौर अमरेंद्र सिंह को सौंपी थी।
रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे स्वॉट टीम प्रभारी अजय प्रताप को सूचना मिली कि पूर्व में लूटे गए बजाज कंपनी के माल को कुछ बदमाश बेचने जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही स्वॉट टीम ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए धम्मौर थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह के साथ धम्मौर के साधुनगर पुलिया के पास पहुंच गए। पुलिस टीम सड़क के किनारे खड़ी हो गई। स्वॉट टीम और धम्मौर थाने की पुलिस इंतजार कर रही थी तभी एक जीप उन्हें दिखी।
जीप को पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया। जीप पर सवार बदमाश स्वॉट टीम को वाहन से कुचलने का प्रयास करते हुए भागने लगे।
स्वॉट टीम और धम्मौर थाने की पुलिस ने जीप का पीछा किया और हिम्मत दिखाते हुए उस पर सवार तीन बदमाशों का गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए।
स्वॉट टीम की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान अभय सिंह उर्फ बादल निवासी धौरहरा थाना संग्रामपुर जिला अमेठी, वेदप्रकाश सिंह निवासी डेहरियावां थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर और संजय वर्मा निवासी बदलुआ थाना अंतू जिला प्रतापगढ़ के रूप में की गई।
टीम ने जीप की तलाशी लिया तो उसपर बजाज कंपनी का 12 फर्राटा पंखा, सात सीलिंग फैन, आठ बैटरी मिली। बदमाशों के पास से दो तमंचा, कारतूस के साथ ही लूट का 62 हजार तीन सौ रुपये भी मिला।

एएसपी ने बताया कि फरार अन्य लुटेरों की तलाश की जा रही है। इसी गिरोह ने सात अप्रैल की रात में धम्मौर क्षेत्र के पास 30 हजार रुपयों से भरी बैग भी एक व्यक्ति से लूट लिया था। इस मौके पर सीओ सिटी श्यामदेव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed