{"_id":"6a399166674a741355070dbf","slug":"three-people-in-a-car-injured-after-being-hit-by-a-dumper-truck-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-158982-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल
Tue, 23 Jun 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
भदैंया। हनुमानगंज बाइपास पर सोमवार सुबह एक डंपर कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
जौनपुर जिले के खुशऊपुर निवासी सुष्मिता विश्वकर्मा (26) अपने तीन वर्षीय बेटे शिवाय विश्वकर्मा के साथ लखनऊ जा रही थीं। कार खुशऊपुर के ही अतुल विश्वकर्मा (25) चला रहे थे। सुबह करीब सात बजे अभियाखुर्द के निकट हनुमानगंज रेलवे ओवरब्रिज के पास एक डंपर ओवरटेक करने के प्रयास में कार से टकरा गया।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला व सीएचसी भेजा।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइक की चपेट में आकर महिला घायल : भदैंया। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर सोमवार सुबह 10 बजे भदैंया गांव के पास बाइक की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार युवक को भी चोट आई है। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
लंभुआ के धनुषपुर निवासी सरस्वती मिश्रा (60) सोमवार सुबह रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। वह लंभुआ से ऑटो से भदैंया गांव के पास उतरीं। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। टक्कर से वह डिवाइडर पर जा गिरीं। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। बाइक सवार युवक को भी चोट आई है।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सरस्वती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने सरस्वती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।