फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   three new bridge

51.45 करोड़ से दो नदियों पर बनेंगे तीन सेतु

Thu, 02 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
three new bridge
सुल्तानपुर। जिले में तीन 51.45 करोड़ रुपये की लागत से तीन सेतु का निर्माण होगा। इसमें दो सेतु गोमती नदी व एक सेतु का निर्माण मझुई नदी के घाट पर होगा। तीनों सेतुओं के शिलान्यास के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने तीनों सेतुओं के निर्माण के लिए 40 फीसदी राशि जारी कर दी है। सेतु निगम तीनों का निर्माण शुरू कराने की तैयारी जुटा है।
विज्ञापन

शासन ने सांसद व विधायक की पैरवी पर हजारों की आबादी को आवागमन की सुविधा के लिए जिले में तीन सेतुओं की मंजूरी दी थी। इसमें जिले के पूर्वी छोर पर स्थित गोमती नदी के गुदराघाट व कामतागंज के पास स्थित बभनगवां घाट पर दो सेतुओं की मंजूरी दी है। इसके साथ ही दोस्तपुर से गुजरी मझुई नदी पर कस्बे के पास धनऊपुर में सेतु निर्माण की मंजूरी शासन ने दी है।
विज्ञापन

तीनों सेतुओं के निर्माण के लिए सांसद मेनका गांधी, स्थानीय विधायकों देवमणि द्विवेदी, राजेश गौतम ने भी शासन में सिफारिश की थी। शासन ने तीनों सेतुओं की मंजूरी देते हुए निर्माण के लिए करीब 51 करोड़ 45 लाख रुपया स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि की स्वीकृति के साथ ही शासन ने निर्माण के लएि तीनों सेतुओं की 40 फीसदी राशि जारी कर दी है। पिछले दिनों लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीनों सेतुओं का शिलान्यास करते हुए निर्माण का निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम की ओर से शिलान्यास के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सेतु निगम तीनों सेतुओं के निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
कई किमी. के चक्कर से मिलेगा छुटकारा
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने बताया कि गुदरा घाट पर बनने वाला सेतु दूसरी तरफ विजेथुआ महाबीरन धाम को जाने वाले मार्ग को जोड़ेगा। कामतागंज के पास बभनगवां घाट पर बनने वाला सेतु दूसरी तरफ आयुबपुर को जाने वाले मार्ग को जोड़ेगा। इसी तरह मझुई नदी का सेतु दूसरी तरफ अंबेडकरनगर जिले को जोड़ेगा। तीनों सेतुओं के निर्माण से लोगों को कई किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उनका आवागमन आसान होगा।

तीनों सेतुओं का जल्द शुरू होगा निर्माण
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता के मुताबिक गोमती नदी के गुदरा घाट पर सेतु निर्माण के लिए शासन ने 21.48 करोड़ व बभनगवां सेतु के लिए 21.72 करोड़ रुपया मंजूर किया है। इसी तरह मझुई नदी पर सेतु निर्माण के लिए 8.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। शासन ने तीनों सेतुओं के निर्माण के लिए 40 फीसदी राशि जारी कर दी है। जल्द ही तीनों सेतुओं का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed