{"_id":"6a3432d39eace03b11017d99","slug":"three-handball-players-selected-for-the-sports-college-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-158709-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन हैंडबॉल खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन हैंडबॉल खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन
Thu, 18 Jun 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन हैंडबॉल खिलाड़ियों वैभव सिंह, मेहताब अहमद और हर्ष नारायण सेन का इस वर्ष स्पोर्ट्स कॉलेज की मुख्य चयन परीक्षा में चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी फतेहपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
जिले में पहली बार एक साथ तीन हैंडबॉल खिलाड़ियों के चयन को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता के पीछे स्टेडियम हैंडबॉल कोच प्रवीण मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वैभव सिंह और मेहताब अहमद की प्रारंभिक शिक्षा भदैया ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल नारायणपुर में हुई। विद्यालय शिक्षक मुनेंद्र मिश्रा ने उनकी खेल प्रतिभा को पहचानकर स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।
वर्तमान में तीनों खिलाड़ी एमजीएस विद्यालय में अध्ययनरत हैं, जहां खेल प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया के मार्गदर्शन में अपनी खेल क्षमता को और निखारा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के खेल विकास के लिए उत्साहजनक बताया। राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी विक्रम सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, कोच तारिक वसीम, रामनरेश, प्रदीप यादव और आनंद श्रीवास्तव सहित खिलाड़ियों व विभिन्न खेल संघों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।