{"_id":"588b78f34f1c1b5c02cf6dd8","slug":"thousands-took-holy-dip-in-gomti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Amarujala Bureau
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
घाट पर की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या पर्व पर जिले में आस्था का सैलाब उमड़ा। शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में डुबकी लगाकर पाप से मुक्ति की कामना की। शहर के सीताकुंड घाट व लंभुआ के प्रसिद्ध धाम धोपाप घाट पर दिन भर स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। भक्तों ने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया और घाट पर मौजूद पंडा व पुरोहितों को खिचड़ी व गोदान कर पुण्य का लाभ कमाया। स्नान व पूजन के बाद मेले में सजी दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
आदि गंगा गोमती स्थित सीताकुंड घाट पर स्नान के लिए शुक्रवार को भोर में चार बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने गोमती में डुबकी लगाई और सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पापों से मुक्ति की कामना की। सुबह सात बजते-बजते घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। सीताकुंड घाट पर नदी के दोनों तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आस्था में डूबी सैकड़ों बुजुर्ग महिलाओं ने घाट तक पैदल ही रास्ता तय किया। विवाहित जोड़ों ने भी आदि गंगा गोमती में डुबकी लगाई और उनके ‘जय गंगा मैया’ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। स्नान के बाद श्रद्घालुओं ने घाट पर मौजूद गरीबों में अन्न व धन दान किया। पुरोहितों के जरिए घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई।
विज्ञापन
सीताकुंड घाट पर स्थित देवी व शिव मंदिरों पर घंटे-घड़ियालों की आवाजें गूंजती रहीं। इस दौरान दूर-दराज से आए व्यापारियों ने सीताकुंड धाम से दीवानी चौराहे तक अपनी दुकानें सजा रखीं थी। यहां महिलाओं ने घरेलू व पूजा-पाठ का सामान खरीदा वहीं बच्चों ने खिलौने व मिठाई की खरीददारी की।