फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Thousand litre water wasted daily.

रोज बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी 

Fri, 05 Aug 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 05 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Thousand litre water wasted daily.
शिकायतों पर कार्रवाई नहीं - फोटो : अमर उजाला

देश मे जहां एक ओर पेयजल संकट से उबरने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं वहीं नगर पंचायत अमेठी में आर्य समाज मोड़ पर जल आपूर्ति के लिए बिछाई गई भूमिगत पाइप के टूटने से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार की लेकिन विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही। 

विज्ञापन


देश में पेयजल संकट से उबरने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है लेकिन अमेठी में जलनिगम के अधिकारी व कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए कुल पांच पानी की टंकियां स्थापित की गई हैं। पानी की आपूर्ति के लिए शहर में भूमिगत पाइप लाइन बिछी है। शहर में तीन पालियों में लोगों को पीने का पानी सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन


शहर स्थित आर्य समाज मोड़ के पास पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप कई दिनों से टूटी है। इससे पानी लगातार सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इसी तरह एसडीएम कॉलोनी के समीप, गंगागंज मोहल्ला समेत कई स्थानों पर पाइप व टोटी टूटने से रोजाना हजारों लीटर पेयजल नाली में बहकर रहा है। लोगों की मानें तो कई बार जल निगम व स्थानीय प्रशासन के अफसरों से मामले की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पाइप क्षतिग्रस्त होने से उसमें प्रेशर नहीं होता इस कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed