{"_id":"5db9c5368ebc3e93b532dfb9","slug":"those-who-have-allegations-of-embezzlement-on-their-loved-ones-they-are-giving-advice-smriti-sultanpur-news-lko489492682","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनके अपनों पर गबन के आरोप, वो दे रहे नसीहत: स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनके अपनों पर गबन के आरोप, वो दे रहे नसीहत: स्मृति ईरानी
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनके अपनों पर गबन और किसानों की जमीनें हड़पने का आरोप हैं।
वो अगर प्रशासन को नसीहत न दें तो बेहतर होगा। दरअसल, प्रतापगढ़ के एक व्यापारी की अमेठी पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि यूपी पुलिस अपराधियों पर मेहरबान है लेकिन हर दिन नागरिकों को परेशान में माहिर है।
अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे के पहले दिन स्मृति ईरानी ने मीडिया के सवाल पर बिना नाम लिए प्रियंका गांधी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपनी सत्ता गुंडाराज में चलाई, आज वो योगी जी पर कटाक्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
वो अपने गिरेबान में झांक कर देखें। मैं इस बात से पूर्णत: सहमत हूं और विश्वास है कि सरकार पीड़ित परिवारों को न्याय पहुंचाएगी। लेकिन जो अमेठी के प्रशासन और उत्तर प्रदेश की सरकार को नसीहत देना चाहते हैं उनसे मेरा विशेष निवेदन है।
वे अपनी राजनीति छोड़कर गरीब और किसान कल्याण में वाकई में विश्वास रखते हैं तो सम्राट साइकिल की जमीन अमेठी के किसानों को लौटाएं। ये पांच सालों से मेरा आग्रह रहा है, लेकिन जिसने ये बयान अभी दिया है। उसके कान पर जूं नहीं रेंगी है।
यूपी पुलिस अपराधियों पर मेहरबान है लेकिन हर दिन नागरिकों को परेशान करने में माहिर है। प्रतापगढ़ के सत्य प्रकाश शुक्ला का परिवार बता रहा है कि उनको बच्चों के सामने टॉर्चर किया गया। हापुड़ में इस तरह की घटना हुई थी। भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।