फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   There is no restriction on the entry of media at the nomination site: DM

नामांकन स्थल पर मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी नहीं : डीएम

Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
There is no restriction on the entry of media at the nomination site: DM
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन स्थल परिसर में मीडिया के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। प्रतिबंध की लगाने की बात गलत है। निर्धारित संख्या में अधिकृत लोग परिसर में प्रक्रिया का जायजा लेते हुए कवरेज कर सकते हैं। ये बातें डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने कहीं।
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे मीडिया के कुछ लोगों को बाहर मुख्य गेट पर ही नगर कोतवाल समेत अन्य ने प्रतिबंध का हवाला देते हुए रोक लिया था। अपर उप जिला मजिस्ट्रेट कहकशां अंजुम व अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन बी प्रसाद ने मीडिया से फोन पर बातचीत के दौरान 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे प्रतिबंध प्रभावी रहने का हवाला दिया था।
विज्ञापन




दोनों अधिकारियों की ओर से नगर कोतवाल के बात की पुष्टि होने के बाद मीडिया कर्मियों को बिना कवरेज के वापस होना पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों ने निष्पक्ष चुनाव पर आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आदेश के बिना ही मीडिया का प्रवेश अधीनस्थों की ओर से प्रतिबंधित किए जाने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि मीडिया का प्रवेश परिसर में वर्जित नहीं है। बुधवार को भी कुछ लोग गए थे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को वे स्वयं एक बार व्यवस्था का अवलोकन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed