फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   theives stolen many materials including tap from closed schools

बंद परिषदीय विद्यालयों से टोटियां तक हो गईं चोरी

Fri, 02 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
theives stolen many materials including tap from closed schools
सुल्तानपुर। सौ दिन बंद रहे परिषदीय विद्यालयों में चोरी की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। बृहस्पतिवार को जब विद्यालय खुला तो प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय में हुई चोरी की घटनाओं की जानकारी मिली।
विज्ञापन

लगभग 100 से अधिक विद्यालयों के हैंडवॉशिंग यूनिट की टोटी चोर खोल ले गए है। कई जगह पर ताला तोड़कर एमडीएम के बर्तन व गैस सिलेंडर भी चोरी हुए हैं। सबमर्सिबल पाइप व हैंडपंप को भी नुकसान पहुंचाया गया है। संबंधित प्रधानाध्यापकों ने मामले की शिकायत पुलिस व उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च में होली की छुट्टी के बाद से विद्यालय शिक्षकों के लिए भी बंद कर दिए गए थे। लगभग 100 दिन विद्यालय बंद रहने के बाद एक जुलाई को जब विद्यालयों के ताले खुले तो चोरियों की घटनाएं देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह पर ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत बनवाई गई मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट की टोटियां चोर खोल ले गए हैं। कई जगहों पर रैंप क्षतिग्रस्त पाया गया। रैंप के किनारे लगी लोहे की रेलिंग भी चोर काट कर ले गए हैं।
चोरी की इन घटनाओं से प्रधानाध्यापकों में रोष है। कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में हैंडवॉशिंग यूनिट की टोटी खोली गई है। प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में भी हैंडवॉशिंग यूनिट की टोटियां और सबमर्सिबल की पाइप चोरी हो गई है।
कुड़वार के ही निरसहिया उच्च प्राथमिक विद्यालय, खाजापुर प्राथमिक विद्यालय, बुकुनपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटनाएं हुई हैं। इसी विकासखंड क्षेत्र के पूरे दयाराम प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांगो के लिए बनाया गया रैंप भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
नौगवांतीर प्राथमिक विद्यालय में हैंडवॉशिग यूनिट की टोटी चोरी हुई है। भदैया के दहलवा प्राथमिक विद्यालय में भी टोटी चोरी की घटना हुई है। इसी तरह जिले के अन्य विकासखंड क्षेत्रों के विद्यालयों में भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं प्रधानाध्यापकों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
एमडीएम के बर्तन, गैस सिलेंडर और पंखे चोरी
दूबेपुर विकासखंड क्षेत्र के कन्या जूनियर हाईस्कूल हसनपुर में कक्ष का ताला तोड़कर एमडीएम में प्रयुक्त होने वाले बर्तन व गैस सिलेंडर चोर उठा ले गए हैं। शिक्षा क्षेत्र कुड़वार के कंपोजिट विद्यालय कुड़वार द्वितीय में कमरे के दरवाजे की कुंडी फैलाकर चोर कमरे में घुसकर छत में लगे दो पंखे एवं पांच कुर्सियां उठा ले गए।

बृहस्पतिवार को कोविड -19 एवं ग्रीष्मावकाश की छुट्टी के बाद विद्यालय खुलने पर शिक्षकों ने पंखा व कुर्सियां कमरे से गायब देखा। हेडमास्टर श्रीकांत त्रिपाठी ने ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed