फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   theft

सपाही गांव में दो घरों से लाखों के जेवरात चोरी

Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
theft
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के सपाही गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से चोर करीब 25 लाख रुपये कीमत के जेवरात और एक लाख रुपये नकद समेट ले गए।
विज्ञापन

चोरी की एक घटना गांव के वीरेंद्र प्रताप दूबे के घर में हुई। शनिवार की रात वीरेंद्र व परिवारीजन घर में सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते दाखिल हुए चोर कमरे में रखी अलमारी और बक्सा खोलकर 70 हजार रुपये नकद और 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा ले गए। दूसरी घटना संतराम दूबे के घर हुई। संतराम के घर से 30 हजार रुपये नकद और 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात पर चोरों ने पार कर दिए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर वीरेंद्र व संतराम पुलिस को बताया। एसओ अजय द्विवेदी ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed