{"_id":"6999f85b53b4a30f0c0f690b","slug":"theft-at-four-places-jewellery-and-cash-stolen-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-150762-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चार स्थानों पर चोरी, जेवर और नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चार स्थानों पर चोरी, जेवर और नकदी पार
Sat, 21 Feb 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज के त्रिलोकीपुर, डीहढग्गूपुर निवासी सुजीत वर्मा के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्र
गोसाईगंज। त्रिलोकीपुर, डीहढग्गूपुर व मोतीगंज बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने चार अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घरों व दुकानों से नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर भाग निकले। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।
त्रिलोकीपुर, डीहढग्गूपुर निवासी शेर बहादुर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात चोरों ने अलमारी, बक्सा व सूटकेस का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये, सोने की चेन व झुमकी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने गांव के सुजीत वर्मा के घर को निशाना बनाया। सुजीत ने बताया कि कि परिवार बाहर बरामदे में सो रहा था। देर रात चोर कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग निकले। वहां से करीब दो किमी दूर स्थित मोतीगंज बाजार में रामानंद के मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर शुक्रवार रात करीब पांच हजार रुपये, दवाइयां व क्रीम चोरी की गई। उनके बगल की सराफा दुकान के मालिक पंकज सोनी ने बताया कि चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर उनकी दुकान में घुसे। चोरों ने उनकी दुकान से करीब 12 हजार रुपये नकद व जेवरात चोरी कर लिया। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।