फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The weather changed, the clouds covered the sky

मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल

Wed, 08 Apr 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The weather changed, the clouds covered the sky
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को मौसम ने करवट बदलने से आसमान में बादल छा गए। सुबह के समय बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। मौसम के बदले रुख से सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई। दिन भर तेज धूप नहीं निकलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई।
विज्ञापन

उधर, आसमान में छाए बादलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बारिश की संभावना बहुत ही कम है और हवा सामान्य से तेज गति से पुरवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

औसत तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed