फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The temperature reached 3.0 degrees Celsius

3.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Sat, 26 Dec 2015 11:08 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं के चलने से जिले में जनजीवन बेहाल हो गया है। शनिवार को सुबह के समय हो रही कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे। शीत लहरी से न्यूनतम पारा लुढ़ककर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट आने से शुक्रवार इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने रविवार को ठंड बढ़ने व दिन में धूप निकलने की संभावना जताई है।

जिले में कई दिनों से चल रही शीतलहरी से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार की रात गलन भरी ठंड से लोग बेहाल रहे।

इस बीच बर्फीली हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। पारा गिरने से न्यूनतम तापमान गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही है। शनिवार को सुबह के समय आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा।

कोहरा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे से बचाव के लिए चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अलाव का समुचित इंतजाम नहीं किया गया है।

शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल कलेक्ट्रेट, तहसील, बस स्टेशन, शाहगंज चौराहा पर अलाव नहीं जलाया गया है। इससे लोगों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर के समय तेज धूप से लोगों को ठंड से काफी राहत  मिली। सूर्यास्त होते ही एक बार फिर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम  विभाग ने रविवार को ठंड में इजाफा होने और दिन में धूप निकलने का  अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed