{"_id":"69bd8dfbd3b9449a1e00b3df","slug":"the-tableau-of-lord-narasimha-and-the-matki-dance-captivated-the-hearts-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-152442-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नरसिंह भगवान की झांकी और मटकी नृत्य ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नरसिंह भगवान की झांकी और मटकी नृत्य ने मोहा मन
Fri, 20 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
शहर के चौक घंटाघर में हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते व्यापार
सुल्तानपुर। चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर बृहस्पतिवार देर शाम चौक घंटाघर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नरसिंह भगवान की झांकी और मटकी नृत्य की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। भजन गायक राजवीर श्रीवास्तव और पल्लवी नाट्य संस्थान की ओर से गणेश वंदना, मटकी नृत्य, नृसिंह भगवान की झांकी, हनुमान चालीसा व अकबर-तुलसीदास संवाद जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, नगर सह संघ चालक सुदीप पाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, आशीष तिवारी, गोपालजी सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।