फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The record of the last election of the municipal body could not be broken

Sultanpur News: नहीं टूट सका नगर निकाय के पिछले चुनाव का रिकॉर्ड

Sat, 13 May 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The record of the last election of the municipal body could not be broken
पिछली बार 60 फीसदी के मुकाबले इस बार 59 पर ही अटका आकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। मतदान जागरूकता को लेकर प्रशासन की तमाम मुहिम के बाद भी नगर निकाय के पिछले चुनाव का रिकॉर्ड नहीं टूट सका। 2017 में हुए निकाय चुनाव में 60.43 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदान का आंकड़ा 59.06 फीसदी पर ही अटक गया।
नगर निकाय चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रशासन व विद्यालयों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया था। जिसका खास असर नागरिकों पर होता नहीं दिखा। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में चार नगर निकाय को मिलाकर जिले में 60.43 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार पांच निकाय का मतदान घटकर 59.06 फीसदी पर आ गया। वर्ष 2017 में नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में 57.40 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार यह 55.24 फीसदी ही रह गया। नगर पंचायत कादीपुर में पिछले चुनाव में 81.01 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा 77.69 फीसदी पर अटक गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत दोस्तपुर में पिछले चुनाव में 64.95 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार 62.73 फीसदी ही मतदान हुआ है। नगर पंचायत कोइरीपुर में 72.14 फीसदी मतदान 2017 में हुआ था। इस बार मात्र 65.35 फीसदी ही मतदान हुआ है। नगर पंचायत लंभुआ में पहली बार चुनाव हुआ है। यहां के 65.55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कड़ी धूप एवं गर्मी ने डाला असर
वर्ष 2017 में निकाय चुनाव शरद ऋतु में कराए गए थे। 26 नवंबर 2017 को मतदान हुआ था। इस बार कड़ी धूप एवं गर्मी में मतदान हुआ है। कड़ी धूप का असर भी मतदान में साफ दिखा। मतदाता धूप में कतार लगाने से कतराते दिखे। नतीजा हुआ मतदान का प्रतिशत घट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed