{"_id":"67c5f4fd9e50291e4d0e05a9","slug":"the-problem-of-traffic-jam-on-the-medical-college-amhat-road-has-become-a-problem-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-128161-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज-अमहट मार्ग पर जाम की समस्या बनी नासूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज-अमहट मार्ग पर जाम की समस्या बनी नासूर
Mon, 03 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चौराहे के निकट सड़क की पटरी पर लगा ठेला।
सुल्तानपुर। शहर के मेडिकल कॉलेज चौैराहे से लेकर अमहट जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम व अतिक्रमण की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में ठेले लगते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग भी की जाती है। इस वजह से इस मार्ग पर दिन में कई बार जाम लगता है और आवागमन प्रभावित रहता है।
शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे से अमहट जाने वाले मुुख्य मार्ग पर जाम की समस्या आम बात हो गई है। बस स्टेशन से लखनऊ, कानपुुर, रायबरेली, अमेठी समेत अन्य स्थानों के लिए बसें भी मुख्य रूप से इसी मार्ग से होकर गुजरती हैंं। मेडिकल कॉलेज के अलावा पंचरास्ता, लखनऊ नाका, रुद्रनगर, चौक, सब्जी मंंडी जाने के लिए भी लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इस वजह से दिनभर इस मार्ग पर ट्रैफिक का भार ज्यादा रहता है।
मौजूदा समय में इस मार्ग की पटरियों पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। पटरियों पर वाहनों की अवैध पार्किंग होती है, साथ ही ठेले वाले अपनी दुकानें भी लगा लेते हैंं। इस वजह से मुख्य मार्ग का दायरा भी सीमित हो गया है। भीड़ बढ़ने पर यहां पर भीषण जाम लग जाता है। यह जाम मेडिकल चौराहे से लेकर गभड़िया फ्लाईओवर तक लगता है।
विज्ञापन
इससे लोेगों को काफी परेशानी होती है। शहर के राम शंकर, अनिल कुमार, बलराम चौरसिया, पवन कुमार ने बताया कि सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हट जाए तो जाम से निजात मिल जाएगी। इसे लेकर यातायात पुलिस व नगर पालिका को अभियान चलाना चाहिए।
लगाया जाएगा जुुर्माना
मुख्य मार्गों पर कुछ दिनों पहले अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। दोबारा यहां पर फिर से लोग गलत तरीके से अतिक्रमण कर रहे हैं। जल्द ही सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
- लाल चंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका