{"_id":"65e22c633b81cb40320e0c36","slug":"the-poor-remained-on-priority-in-the-governments-agenda-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-110507-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के एजेंडे में प्राथमिकता पर रहा गरीब कल्याण : जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के एजेंडे में प्राथमिकता पर रहा गरीब कल्याण : जितेंद्र सिंह
Sat, 02 Mar 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दो दिवसीय दौरे पर देर रात पहुंचे केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के एजेंडे में गरीब व गरीब का कल्याण प्राथमिकता पर रहा। आगामी लोकसभा चुनाव को भारत का भविष्य बताते हुए कार्यकर्ताओं को जुट जाने का निर्देश दिया है।
जौनपुर से शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सीधे जिले के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक में लोकसभा की तैयारियों को परखते हुए योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट और जीत का मंत्र देते हुए कहा कि यह चुनाव भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला है। चुनाव के बाद एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा।
सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर वर्ग को मिला है। मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा है। सरकार की योजनाओं ने आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। उन्होंने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है।
विज्ञापन
बताया कि भाजपा 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अगले 90 दिन बूथों को मजबूत करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री व लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बैठक की प्रस्तावना रखी। कहा कि कार्यकर्ताओं को 400 पार के नारे को साकार करना है। इसके पहले भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, दुर्गेश त्रिपाठी, संत बख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, विधायक सीताराम वर्मा, नपाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।