{"_id":"682f8c2abeadacfb93075ca1","slug":"the-number-of-beds-in-kgmu-trauma-casualty-will-be-doubled-sultanpur-news-c-13-knp1002-1215712-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केजीएमयू ट्रॉमा कैजुअल्टी में बेड की संख्या होगी दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केजीएमयू ट्रॉमा कैजुअल्टी में बेड की संख्या होगी दोगुनी
Fri, 23 May 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 23 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी का विस्तार होगा। इसके लिए प्रस्ताव कुलपति को भेजा गया है। जहां से मुहर लगने बाद कैजुअल्टी में बेड की संख्या दोगुनी हो जाएगी।
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी में हर दिन करीब 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें 100-150 मरीज भर्ती किए जाते हैं। वर्तमान में अभी 32 बेड हैं। इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को शुरुआती इलाज कैजुअल्टी में मिलता है। इसके बाद संबंधित विभागों में मरीजों को भेजा जाता है।
ट्राॅमा का कैजुअल्टी वार्ड हमेशा ओवरलोड रहता है। ऐसे में मरीजों को स्ट्रेचर पर रखकर इलाज किया जाता है। ट्राॅमा सेंटर के प्रभारी डाॅ. प्रेमराज के मुताबिक, मरीजों को बेहतर और जल्द इलाज देने के लिए केजीएमयू प्रशासन काफी प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में कैजुअल्टी में बेड की संख्या दोगुनी करने का प्रस्ताव बना है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगने पर निर्माण शुरू होगा। केजीएमयू प्रवक्ता डाॅ. केके सिंह ने बताया कि ट्राॅमा कैजुअल्टी में बेड बढ़ने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है।