{"_id":"64fb69c1109974bc57093914","slug":"the-miscreants-shot-the-businessman-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-2558-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली
Sat, 09 Sep 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र कुड़वार के भदरहा गांव में एक व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। हालांकि गोली उसके हाथ के पंजे में लगी। रात करीब नौ बजे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। एसपी सोमेन वर्मा ने अस्पताल में घायल से मुलाकात करके पूछताछ की। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।
व्यापारी विजय कुमार जायसवाल बांसी गांव का रहने वाला है। भदरहा में उसकी दुकान है जो अक्सर देर रात तक खुली रहती है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और कुछ सामान खरीदने को लेकर उनका व्यापारी से विवाद हो गया। गाली-गलौज के बीच युवकों ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली के छर्रे उसके हाथों में लगे।
यह देखकर तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। सामने पान की गुमटी वाले ने आकर घायल को देखा और पुलिस तक सूचना पहुंची। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि पीड़ित के हाथ में ही छर्रे लगे हैं, इसलिए उसकी स्थिति चिंताजनक नहीं है, बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे। (संवाद)