{"_id":"68e164eab084a16f5e089d25","slug":"the-members-of-the-puja-committee-got-angry-and-switched-off-the-lights-of-the-pandal-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-142088-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भड़के पूजा समिति के लोग, बुझाई पंडाल की लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भड़के पूजा समिति के लोग, बुझाई पंडाल की लाइटें
Sat, 04 Oct 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
दूबेपुर। शहर के पयागीपुर स्थित दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी शनिवार को पुलिस के रवैये से भड़क उठे। समिति के अध्यक्ष विमलेश पाठक ने आरोप लगाया कि शनिवार को देवी जागरण कराने की अनुमति प्रशासन से ली गई थी। दोपहर के समय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने समिति के पदाधिकारियों से अभद्रता करते हुए मारपीट की।
आरोप लगाया कि समिति के एक पदाधिकारी को पुलिस कोतवाली ले गई। इसके विरोध में देर शाम पूजा समिति की ओर से लाइटें बुझाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि आरोप निराधार है। पयागीपुर से शहर आने-जाने का यह मुख्य मार्ग हैं। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे की पश्चिमी लेन पर पहलेे से पंडाल लगा है। शनिवार को पूर्वी लेन भी बंद कर देने से पयागीपुर चौराहे पर भीषण जाम लगा। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, सीओ नगर प्रशांत सिंह के नेतृत्व में किसी तरह से एक लेन खुलवाकर आवागमन बहाल कराया गया। (संवाद)