फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The highway was jammed

Sultanpur News: राजमार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

Wed, 06 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The highway was jammed
प्रदर्शन करते ग्रामीण
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बीमा एजेंट की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार हलियापुर-बेलवाई राजमार्ग पर करिया बझना गांव के पास सड़क जाम कर दी। पीढ़ी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, जयसिंहपुर पुलिस के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने देरशाम चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बझना निवासी प्रेम कुमार, कारेबन निवासी प्रदीप यादव, मनोज कुमार यादव, अंबेडकरनगर के महरुआ निवासी कृपा शंकर को चंदन शर्मा के हत्यारोपियों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


करिया बझना निवासी चंदन शर्मा की गत एक अगस्त की रात गांव के पास बेकाबू कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता राम दौर ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर एक आरोपी के भाई का अभद्र टिप्पणी का ऑडियो भी वायरल हुआ, जिससे लोग भड़क उठे हैं। मंगलवार दोपहर बाद दो बजे कादीपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मिश्र करिया बझना गांव पहुंचे। पीड़ित परिवारीजनों ने बताया कि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पीढ़ी पुलिस चौकी के कर्मियों पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। पूर्व प्रमुख की मौजूदगी में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान विपिन तिवारी, मदन तिवारी, अभय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed