{"_id":"690ce3e638f632935a0e78b9","slug":"the-girl-who-ran-away-from-the-womens-police-station-was-caught-in-ambedkar-nagar-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-143912-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महिला थाने से भागी युवती अंबेडकरनगर में पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महिला थाने से भागी युवती अंबेडकरनगर में पकड़ी गई
Thu, 06 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
अंजली (आरोपी)।
सुल्तानपुर। विजेथुआ महावीरन धाम में चोरी के सामान के साथ मंगलवार को गिरफ्तार युवती बुधवार को कोर्ट में पेश किए जाने से पहले ही महिला थाने से पुलिस को चकमा देकर भाग निकली। 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार को
आरोपी युवती को अंबेडकरनगर के जलालपुर में पकड़ा गया। जलालपुर पुलिस ने उसे कादीपुर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने की दीवान व दो अन्य महिला पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। जौनपुर जिले के लोकापुर ढेमा निवासी वृंदा यादव मंगलवार सुबह विजेथुआ धाम में दर्शन करने आई थीं। उनके आरोप के मुताबिक, सुबह करीब 9:30 बजे उनका बैग मंदिर परिसर में चोरी हो गया था। बैग में एटीएम, पैनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 15 ग्राम की सोने की चेन व 50 हजार रुपये थे।
कादीपुर पुलिस ने विजेथुुआ धाम से अंबेडकरनगर के जलालपुर की रहने वाली अंजली उर्फ अंतिमा को गिरफ्तार किया था। उसके पास से चोरी का बैग व अन्य सामान मिला था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसको कादीपुर पुलिस ने मंगलवार को महिला पुलिस कर्मी की कस्टडी में जिला मुख्यालय पर महिला थाने भेजा था। आरोपी युवती अंजली को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। इसके पहले ही बुधवार सुबह नौ बजे वह महिला थाना परिसर से भाग निकली।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अंबेडकरनगर के जलालपुर कस्बे में अंजली स्थानीय पुलिस ने पकड़ा। पुलिस आरोपी को लेकर देर शाम कादीपुर कोतवाली पहुंची। महिला थाने की दीवान, कादीपुर कोतवाली की महिला आरक्षी व एक अन्य महिला पुलिस कर्मी को पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने निलंबित कर दिया है।