फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The fraudsters took out 50 thousand rupees from the account of the bride

जालसाजों ने दुल्हन के खाते से निकाल लिए 50 हजार रुपये

Wed, 19 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The fraudsters took out 50 thousand rupees from the account of the bride
भदैंया (सुल्तानपुर)। शादी के बाद विवाहिता के खाते से जालसाजों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी विवाहिता को तब हुई जब उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मेसेज आया। पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पन्नाटिकरी निवासी बबिता पाल अपने पिता के साथ सपरिवार महाराष्ट्र के मुंबई मे रहती हैं । वहीं पर चेंबूर शाखा की बैंक आफ बड़ौदा में उनका खाता है, जिसका एटीएम कार्ड उनके पास मौजूद है। पिछली दस मई को बबिता सपरिवार शादी के लिए घर आई थीं। बबिता की शादी 14 मई को संपन्न हुई। 14 मई की रात में ही बबिता के मोबाइल पर दो बार में 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसने इसकी जानकारी पिता को दी।
विज्ञापन

दूसरे दिन बबिता के पिता क्षेत्र के कामतागंज की बीओबी बैंक शाखा में पहुंचे और रुपये निकलने की जानकारी दी। बैंक के अधिकारियों ने जांच किया तो पता चला कि बबिता के ही एटीएम से प्रतापगढ़ जिले के एक एटीएम से रुपये निकले हैं। बबिता के अनुसार उसका एटीएम उसी के पास था, ऐसे में रुपये कैसे निकल गए। बबिता ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। बबिता के पिता ने बताया कि उन्होंने 50 हजार रुपये अपनी बेटी को शादी में उपहार स्वरूप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed