{"_id":"68acabb5feed076f470c8284","slug":"the-farmers-daughter-is-flying-the-flag-in-athletics-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-139500-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसान की बेटी ने एथलेटिक्स में लहरा रही परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसान की बेटी ने एथलेटिक्स में लहरा रही परचम
Tue, 26 Aug 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संजू मिश्रा।
सुल्तानपुर। दूबेपुर ब्लॉक के अहिमाने गांव की रहने वाली संजू मिश्रा ने एथलेटिक्स में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। सामान्य परिवार से निकलकर उन्होंने प्रदेश स्तर तक नाम कमाया है और अब देश में पहचान बनाने के लिए अभ्यास कर रही हैं। बचपन से ही एथलेटिक्स में रुचि रखने वाली संजू स्कूल में छुट्टी के बाद विद्यालय के मैदान में ही अभ्यास करती थीं और अब वह श्यामनगर के मैदान में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पसीना बहा रही हैं।
संजू के पिता खेती-किसानी करते हैं। पिता ने होनहार बेटी का अहिमाने गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाया, तो वहां पर वह खेल की बारीकियां भी सीखीं। पिता रमा शंकर मिश्रा ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचने पर वह दौड़ व कबड्डी की बेहतर खिलाड़ी बन गई। वर्ष 2016 व 2017 में कबड्डी व 400-600 मीटर दौड़ में जनपद व मंडल स्तर पर चैंपियन रहीं। इसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिला।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में भी कई बार यूथ स्टेट महिला व खेलो इंडिया राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। स्नातक की पढ़ाई के दौरान योग में ऑल इंडिया विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में प्रतिभाग किया। 22 दिसंबर, 2024 को लखनऊ में हुई 59वीं राज्य स्तरीय क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता के 10 किमी में छठवां स्थान प्राप्त किया था। 58वीं यूपी स्टेट सरोजनीनगर लखनऊ के अंतर्गत 25 फरवरी, 2024 में 800 से 1500 मीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया था। 23 से 24 सितंबर, 2024 को बलिया में 51वीं सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
मौजूदा समय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का सपना लिए श्यामनगर में बने खेल मैदान में खेल का अभ्यास कर रही हैं। इसके अलावा अपने साथ ही 30 से 40 अन्य खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां भी सिखा रही हैं।