{"_id":"b4078b416c8385920078705a081c452f","slug":"the-district-underwent-mahamana-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से गुजरी महामना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से गुजरी महामना एक्सप्रेस
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद शुक्रवार को वाराणसी से चली महामना एक्सप्रेस सुल्तानपुर पहुंची। इस ट्रेन के संचालन से जिले के यात्रियों का दिल्ली का सफर सुगम होगा। साथ ही दिल्ली की ट्रेनों पर दबाव कम होगा। पहले दिन इस ट्रेन के लिए 50 नेयात्रियों टिकट लिए। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर लोगों में इसे पास से निहारने की होड़ दिखी।
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामना एक्सप्रेस को वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में विलंब होने के चलते करीब 2:35 मिनट पर महामना एक्सप्रेस सुल्तानपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। प्लेटफार्म पर रेलवे के विभिन्न सेक्शन के अधिकारी मौजूद रहे।
जीआरपी व आरपीएफ के जवान भी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे। स्टेशन पर तैनात अधिकारियों ने ट्रेन के पहुंचने के बाद ट्रेन में मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों का स्वागत किया। तीन मिनट के ठहराव के बाद महामना एक्सप्रेस आगे को रवाना हो गई।
विज्ञापन
इस ट्रेन के संचालन से जिले के यात्रियों की दिल्ली की यात्रा सुगम होगी। साथ ही दिल्ली की ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुल्तानपुर से रोजाना करीब 500 यात्री दिल्ली रूट पर सफर करते हैं।
पहले दिन 50 यात्रियों ने इस ट्रेन पर सफर के लिए टिकट लिए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना, सुरेश चंद्र दूबे, पंकज दूबे, अनिल श्रीवास्तव, रवींद्र यादव, जीआरपी उप निरीक्षक उमाकांत शुक्ला व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को महामना एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से शाम 6:35 मिनट पर छूटेगी। सुल्तानपुर में इस ट्रेन के पहुंचने का समय नौ बजे निर्धारित किया गया है। यहां से दिल्ली पहुंचने में तकरीबन 12 घंटे का समय लगेगा। दिल्ली से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को वाराणसी के लिए चलेगी।
महामना एक्सप्रेस के संचालन को लेकर जिलेवासियों ने खुशी का इजहार किया है। महुअरिया निवासी विजय जायसवाल का कहना है कि इस ट्रेन के संचालन से जनपद वासियों को सफर में काफी सुविधा मिलेगी। विवेकनगर निवासी महेंद्र तिवारी का कहना है कि अब अन्य ट्रेनों पर दबाव कम होगा। जिले के यात्रियों को एक बेहतर विकल्प मिल गया है।