फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The city will be illuminated with light

दूधिया रोशनी से जगमग होगा शहर

Mon, 20 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated with light
सुल्तानपुर। जल्द ही शहर दूधिया रोशनी से जगमग होगा। नगर पालिका परिषद ने शहर में एक हजार स्थानों पर एलईडी लाइटें लगवाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस कार्य पर करीब 70 लाख रुपये की लागत आएगी। लाइटों की ऑनलाइन खरीद जेम पोर्टल के जरिए होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की मंशा साकार हुई तो शहर जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। स्ट्रीट लाइट को एलईडी में तब्दील करने का प्रोजेक्ट तमाम जद्दोजहद के बाद फाइनल हो गया है। शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका परिषद ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के अंर्तगत पालिका क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में प्रमुख नुक्कड़ चौराहों व गलियों में लगे विद्युत पोलों को चिह्नित किया गया है। सभी पुराने बल्ब व अधिक क्षमता की सोडियम लाइट के स्थान पर टिकाऊ एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था के लिए 25 वार्ड में करीब 4500 स्थानों का चयन किया गया था। पिछले वर्ष करीब एक हजार स्थानों पर एलईडी लाइटें लगाई गई थीं। इस वर्ष दूसरे चरण में 1000 पोल एलईडी लाइट लगाने के लिए चिन्हित किए गए हैं।
नगर पालिका की ओर से जेम पोर्टल (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) के जरिए एलईडी लाइटों की खरीद की जाएगी। एक एलईडी लाइट की खरीद पर करीब सात हजार रुपये का खर्च आएगा। इन एलईडी लाइटों की खरीद पर कंपनी की ओर से गारंटी भी मिलेगी।
जिससे खराब होने पर इन्हें बदला भी जा सकेगा। 1000 एलईडी लाइटों की खरीद पर करीब 70 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसकी कार्य योजना भी बना ली गई है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का मानना है कि एलईडी लाइटें लगने से बिजली का खर्च कम आएगा।
सभासद अमोल बाजपेयी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पिछले दिनों डीएम को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया है कि बीते 27 दिसंबर को नगर पालिका की ओर से एलईडी लाइट खरीदे जाने के लिए ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था।

इसमें जेम पोर्टल से एक ही कंपनी के उत्पाद की डिमांड सप्लाई के लिए की गई है, जबकि जेम पोर्टल के जरिए एक ही कंपनी के उत्पाद की डिमांड नहीं की जा सकती है। सभासदों ने मामले की शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच की मांग की है। अमोल बाजपेयी ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed