{"_id":"68d827a848d3630add002db6","slug":"the-body-of-the-teenager-who-jumped-into-the-gomti-river-was-found-the-next-day-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-141690-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोमती में कूदी किशोरी का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोमती में कूदी किशोरी का दूसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
बिल्किस बानो।
- फोटो : बिल्किस बानो।
कादीपुर। डेवाढ़ घाट स्थित पुल से शुक्रवार शाम गोमती नदी में कूदने वाली किशोरी का शव शनिवार सुबह करौंदीकला के गुदरा घाट के पास पानी में उतराता मिला। मृतका की शिनाख्त कादीपुर नगर पंचायत के जवाहरनगर निवासी बब्लू की पुत्री बिल्किस (15) के रूप में हुई।
कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि मृतका के परिजनों के अनुसार बिल्किस शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से निकली थी। देर शाम डेवाढ़ घाट पुल के नीचे खड़े कुछ ग्रामीणों ने किशोरी नदी में कूदते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुल पर किशोरी का चप्पल पड़ा मिला। उसकी खोजबीन में गोताखोर लगाए गए, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह डेवाढ़ घाट से करीब सात किमी की दूरी पर करौंदीकला के गुदरा घाट पुल के पास ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा। सूचना पर करौंदीकला व कादीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को नदी से निकलवाया। इसी बीच जवाहरनगर निवासी बब्लू मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपनी पुत्री बिल्किस के रूप में की। उसके नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है। करौंदीकला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिवार में मची चीख-पुकार
जवाहरनगर के रहने वाले बब्लू पेंटिंग का काम करते हैं। उनके मुताबिक उनकी दो ही पुत्रियां थीं। बिल्किस बड़ी थी। शनिवार सुबह बिल्किस का शव मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है।