फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The block day ceremony will be performed, the complainant did not come

Sultanpur News: ब्लॉक दिवस की रस्मअदाएगी, नहीं आए फरियादी

Thu, 20 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 20 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The block day ceremony will be performed, the complainant did not come
 कुड़वार ब्लॉक दिवस में सुनवाई के लिए बैठे अ​धिकारी-कर्मचारी। 
कुड़वार/ चांदा। ब्लॉकों में पहले व तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाला ब्लॉक दिवस रस्मअदाएगी बन गया है। अधिकारियों के रुचि नहीं लेने से फरियादी भी आना कम कर दिए हैं।
विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि बुधवार को प्रतापपुर कमैचा में कोई फरियादी नहीं पहुंचा और कुड़वार में जन्म प्रमाणपत्र के लिए सिर्फ एक प्रार्थनापत्र आया। अधिकांश विकास खंडों का यही हाल रहा।
विज्ञापन

कुड़वार में खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित ब्लॉक दिवस में अझुई के मोहम्मद अकबर ने जन्म प्रमाणपत्र के लिए प्रार्थनापत्र दिया। बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव को समय से जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक सभागार में लगे ब्लॉक दिवस में अधिकारी व कर्मचारी काफी देर तक बैठे रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान विद्युत, आपूर्ति विभाग, जल निगम, बेसिक शिक्षा, बाल विकास विभाग के अधिकारी गायब रहे। एडीओ आईएसबी सुभाष सिंह, एडीओ पंचायत संतोष कुमार पाल समेत कई अन्य पंचायत सचिव मौजूद रहे। प्रतापपुर कमैचा सभागार में एडीओ पंचायत दीपक प्रजापति की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। सुबह से लेकर दोपहर तक अधिकारी व कर्मचारी फरियादियों की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। फरियादियों के नहीं आने से ब्लॉक दिवस औपचारिकता तक सिमट गया।

सुनवाई में एडीओ आईएसबी विनोद सिंह, पंचायत सचिव नीरज सिंह, रामसूरत मौजूद रहे। यहां भी नलकूप समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि इसकी जानकारी करके ब्लॉक दिवस को प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed