फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The authority of Israuli head seized in the 34 lakh scam

साढ़े 34 लाख रुपये के घोटाले में इसरौली ग्राम प्रधान के अधिकार सीज

Mon, 17 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The authority of Israuli head seized in the 34 lakh scam
सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड के इसरौली ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हुए करीब साढ़े 34 लाख रुपए की घोटाले में डीएम ने आरोपी ग्राम प्रधान का अधिकार सीज कर दिया है। अधिकार प्रतिबंधित करते हुए अंतिम जांच के लिए अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम कर दी है। साथ ही ग्राम पंचायतों के कार्य संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने शिकायत पर कुड़वार के इसरौली ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हुए गड़बड़ी के आरोपों की जांच कराने का निर्देश दिया था। जांच के लिए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नामित किया था।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की जांच में सोलर लाइट, पत्थर पटिया खरीद, स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा-नाली निर्माण, ह्यूम पाइप, शौचालय, हैंडपंप मरम्मत समेत अन्य कार्यों में 34 लाख 41 हजार के शासकीय धनराशि की दुरुपयोग पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने नोटिस जारी करते हुए आरोपी ग्राम प्रधान संगीता व ग्राम पंचायत सचिव महिमा सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा था। जिला पंचायतराज अधिकारी के मुताबिक स्पष्टीकरण सही नहीं पाया गया।
जवाब सही नहीं मिलने पर जिला मजिस्ट्रेट ने सोमवार को साढ़े 34 लाख रुपये की धनराशि में घोटाले पर प्रधान संगीता का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित कर दिया। ग्राम प्रधान का अधिकार सीज करते हुए डीएम ने ग्राम पंचायतों के कार्य संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया है।

साथ ही गड़बड़ी की अंतिम जांच के लिए अधिकारियों की दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। डीएम ने जांच के लिए जिला प्रशिक्षण अधिकारी व अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed