{"_id":"660c4a5238ae15b5750e311a","slug":"the-atmosphere-of-sultanpur-has-changed-in-seven-years-maneka-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-111820-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सात साल में बदल गया सुल्तानपुर का माहौल - मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सात साल में बदल गया सुल्तानपुर का माहौल - मेनका
Tue, 02 Apr 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
मेनका ने कहा, जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों की मदद की
संवाद न्यूज एजेंसी
लंभुआ (सुल्तानपुर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने कहा कि सात साल पहले जिले का माहौल कुछ अलग था। बंदूक के साए में अपराधी जनता पर रौब गालिब करते थे लेकिन अब माहौल बदल गया है, सभी लोग सुरक्षित महसूस करते हैं।
मंगलवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मुखातिब मेनका गांधी ने कहा कि उन्होंने जाति, धर्म से ऊपर उठकर लोगों की मदद की है। लोगों के व्यक्तिगत कार्यों को भी प्राथमिकता से कराया है। जिले से कुछ लेने का काम नहीं किया। गारवपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय ट्रैक्टर पर लादकर राशन ब्लैक किया जाता था। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश दुबे, प्रसून मालवीय, रमेश दुबे, डॉ़ संतोष सिंह, सुशील सिंह, दिनेश सिंह, अमरसेन सिंह, संजय सिंह, शिव श्याम उपाध्याय, प्रमोद सिंह मौजूद रहे।