{"_id":"62a0e1983e2b7275c91c0fc4","slug":"the-accused-of-deadly-attack-also-filed-a-report-sultanpur-news-lko634279153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के आरोपी ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले के आरोपी ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। तीन दिन पहले गोशाला संचालक पर फायरिंग करने के आरोपी की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। फायरिंग में गोली लगने से पालतू कुत्ते की जान चली गई थी।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विकवाजितपुर गांव निवासी विशाल श्रीवास्तव उर्फ सनी गांव से बाहर बाग में एक दशक से गोशाला खोलकर पशु सेवा तथा उसके गोबर से दीया व अन्य सामान बनाकर बेचने का कार्य करते हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अनिल वर्मा विकवाजितपुर गांव में विशाल श्रीवास्तव की पशुशाला के पास ही रामबरन वर्मा इंटर कॉलेज का संचालन करते हैं।
पिछले रविवार को विशाल कॉलेज के पीछे पशुशाला कक्ष के बगल में पुआल रखने के लिए टिन शेड का निर्माण करा रहे थे। तभी कॉलेज प्रबंधक अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे। उनसे विशाल की कहासुनी हो रही थी। इसी बीच अनिल वर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विशाल पर गोली चला दी थी। मगर विशाल के पालतू कुत्ते मैक्स के सामने आ जाने की वजह से उसे गोली लग गई थी। इलाज के दौरान कुत्ते की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने विशाल की तहरीर पर कॉलेज प्रबंधक अनिल वर्मा समेत दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया था। कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को हुई इसी घटना के तीन दिन बाद बुधवार को अनिल वर्मा की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। इसमें उसने आत्मरक्षा में फायरिंग करने की बात कही है।