फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   tet

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच आज 34 केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा

Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
tet
सुल्तानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले के 34 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 29,848 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में 17,833 व दूसरी पाली में 12,015 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से साढ़े 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद ढाई बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक पर्यवेक्षक व एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा की सुचिता को कायम रखने के लिए शासन की ओर से कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग किए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द करते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग से भी शिक्षकों को टीईटी परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में लगाया गया है। स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी होगी कि सुबह साढ़े छह बजे कोषागार पहुंचकर परीक्षा के प्रश्नपत्रों के शील्ड पैकेट प्राप्त करेंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट के शील्ड पैकेट लाकर पुन: कोषागार में जमा कराएंगे। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र, एडमिट कार्ड और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र लेकर जाएं परीक्षार्थी
टीईटी परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र की मूल प्रति तथा प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाणपत्र साथ ले जाना होगा। बिना इन तीन डाक्यूमेंट्स के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश का मौका नहीं मिल सकेगा। परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक की ओर से वास्तविक अभ्यर्थी का मिलान उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र पर अंकित फोटो तथा उपस्थिति पत्रक में अंकित फोटो से कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed