{"_id":"57f9337b4f1c1b9434270322","slug":"termination-notice-issued-of-four-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बीएलओ को सेवा समाप्ति का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बीएलओ को सेवा समाप्ति का नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि पर शनिवार को चार बीएलओ व पदाविहित अधिकारी नदारद मिले। निरीक्षण में कई बूथों पर मतदाता सूची और फॉर्म भी मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए। नाराज डीएम ने बूथ से नदारद सभी को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
राष्ट्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि निर्धारित की गई थी। शनिवार को डीएम चंद्रकांत पांडेय ने गौरीगंज और जगदीशपुर विधानसभा कई बूथों का औचक निरीक्षण किया।
डीएम के निरीक्षण में बूथ संख्या 269 तथा बूथ संख्या 268 इटौजा पश्चिम में तैनात बीएलओ आशा शुक्ला व उर्मिला यादव नदारद मिलीं। भटगवां के बूथ संख्या 183, 184 तथा मऊ के बूथ संख्या 190 में तैनात बीएलओ के स्थान पर उनके पति मौजूद मिले।
विज्ञापन
जगदीशपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दुलारीनगर में बीएलओ विमलेश कुमारी और राजनाथ यादव अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।