फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Temprature comes down, respite from heat.

तापमान में गिरावट से मिली गर्मी से राहत

Thu, 05 May 2016 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 05 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Temprature comes down, respite from heat.
मौसम ने ली करवट - फोटो : अमर उजाला

जिले में मौसम के बदले रुख से तापमान में गिरावट आने पर बृहस्पतिवार को लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। दिन में धूप निकलने और पुरवा हवा चलने से उमस बढ़ गई। मौसम शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


बीते मंगलवार की रात में तेज आंधी के साथ शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। बुधवार रात भी कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर बाद तेज धूप निकली और पुरवा हवा चलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसमें सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 76-36  फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 7.5 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed