{"_id":"643af2440c1401f32c05b244","slug":"teenager-kidnapped-from-home-sultanpur-news-c-13-1-184871-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घर में से खींचकर किशोरी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घर में से खींचकर किशोरी का अपहरण
Sun, 16 Apr 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। घर पर अकेली किशोरी को युवक व उसके परिवार की दो महिलाओं ने अगवा कर लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर चार लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र निवासी किशोरी शुक्रवार को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता गेहूं की फसल काटने खेत गए थे। आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे महेसुआ गांव निवासी शिवा अपनी मां जानकी देवी, दादी रामरती के साथ किशोरी के घर पहुंच गया। आरोप है कि तीनों लोग किशोरी को घर में से खींचकर बाहर लाए और कार में बैठाकर फरार हो गए।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन महेसुआ गांव स्थित शिवा के घर पहुंचे जहां शिवा के ताऊ रामबोध ने बताया कि आपकी बेटी को तीनों लोग कार में बैठाकर हमारे छोटे भाई गंगाराम के पास ले गए हैं। गंगाराम हरियाणा में नौकरी करता है, वहीं पूरा परिवार गया है।
इसके बाद बिटिया के पिता की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने शिवा, उसके पिता गंगाराम, मां जानकी व दादी रामरती के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।