फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager dies due to electric shock

Sultanpur News: करंट की चपेट में आने से किशोर मौत

Mon, 24 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electric shock
भदैंया (सुल्तानपुर)। भपटा गांव में रविवार दोपहर छप्पर रखने के दौरान हटाए जा रहे लोहे के पाइप से बिजली का तार छू गया। पाइप हटा रहा किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे किशोर को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के भपटा गांव निवासी विजय बहादुर के पुत्र राजेश का 29 मार्च को विवाह तय है। राजेश की शादी की तैयारियां घर में चल रही थी। रिश्तेदारों के ठहरने व सामान रखने के लिए घर के बगल ही रविवार को एक छप्पर रखवाया जा रहा था। कुछ लोग छप्पर सही करने के लिए ऊपर चढ़े थे। छप्पर के ऊपर रखा लोहे की पाइप को हटाने विजय बहादुर का भतीजा राज (17) पुत्र प्रमोद कुमार चढ़ा था।
विज्ञापन

तभी ऊपर से गुजरे बिजली के तार से लोहे का पाइप छू गया। राज गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में घर वाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित किया गया। राज की मौत से परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed