{"_id":"67a65a1f5af595356a0c0e69","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-train-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-126891-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत
Sat, 08 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज रेलमार्ग पर स्थित कूरेभार रेलवे स्टेशन के आउटर पर शुक्रवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त कूरेभार थाना क्षेत्र के सलीमपुर ग्रेंट गांव निवासी विक्रम निषाद की पुत्री ज्योति (17) के रूप में हुई। घरवालों के मुताबिक, कूरेभार के एक स्कूल में कक्षा-12 की छात्रा थी।
शुक्रवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। शव की शिनाख्त होनेे के बाद मृतका के घर में चीख-पुकार मच गई। जीआरपी के उप निरीक्षक यादवेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घरवालों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं मिली है।