{"_id":"670c47fa6d9de10de90d5ee4","slug":"teenager-boy-consumed-poison-died-in-lucknow-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-120674-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किशोरी-युवक ने खाया जहर, लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किशोरी-युवक ने खाया जहर, लखनऊ में मौत
Mon, 14 Oct 2024 03:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर/लखनऊ। सुल्तानपुर से शुक्रवार को घर से निकली एक 15 वर्षीय किशोरी और युवक चारबाग रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले। जीआरपी ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहां दोनों की मौत हो गई। जीआरपी का कहना है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। किशोरी को भगा ले जाने का केस युवक पर सुल्तानपुर के हलियापुर थाने में पहले से दर्ज है।
हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अयोध्या के एक कॉलेज में पढ़ती थी। शुक्रवार की सुबह वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके पिता ने पड़ोस के नीलेश यादव (20) पर बहला-फुसलाकर उसे ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका।
इसी बीच हलियापुर थाने को सूचना मिली कि चारबाग स्टेशन पर किशोरी व नीलेश बेहोशी हालत में पड़े मिले हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। सीओ जीआरपी विकास पांडेय का कहना है कि जांच पता चला है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दी थी। इधर, हलियापुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घरवाले बोले- नहीं थी प्रेम-प्रसंग की जानकारी
किशोरी व युवक के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें प्रेम प्रसंग के बारे में पता नहीं था। छात्र के पिता किसानी करते हैं। वहीं, किशोरी चार बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता ने बताया कि बेटी पढ़ने में तेज थी। वहीं, नीलेश का एक बड़ा भाई छोटू है। पिता किशन राम यादव गुजरात में नौकरी करते हैं।